27 जिलों में मूसलाधार बारिश का IMD अलर्ट;

27 जिलों में मूसलाधार बारिश का IMD अलर्ट;

जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तरी हवा थम गई है। इससे दिन में मौसम बदल गया है। अच्छी धूप निकलने से दिन में सर्दी से हल्की राहत मिली है। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। लेकिन रात में तापमान सामान्य से 0.4 डिसे कम रहा, इससे रात में सर्दी के तेवर बरकरार हैं। मौसम विभाग के अनुसार रात के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। मध्यम कोहरा भी छा सकता है। दिन में भी सर्दी से राहत रहेगी। लेकिन मकर संक्रांति के बाद नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। यह 16 जनवरी को कश्मीर पहुंच सकता है।इसके असर से राजस्थान में चक्रवातीय घेरा बनेगा। उत्तर-पश्चिमी हवा थम जाएगी। हवा का रुख उत्तर पूर्व हो जाएगा। हवा में नमी बढ़ने से बादल छाएंगे। कोहरे भी छाएगा। इससे रात में सर्दी घटेगी और दिन के तापमान में गिरावट आएगी। यह पश्चिमी विक्षोभ काफी मजबूत है। इस कारण मौसम बिगड़ने की संभावना है। 27 अलग-अलग जिलों में तेज बारिश भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *