56000 करोड़ रुपये के बैंक घोटाला मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ED ने मामले से जुड़े पांच प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, मेसर्स भूषण स्टील लिमिटेड कंपनी और कंपनी से जुड़े निदेशकों सहित अन्य ऐसे आरोपियों के खिलाफ था। मामले की अच्छे से जांच की करते हुए कंपनी से जुड़े 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ईडी की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपियों को ईडी की स्पेशल अदालत में पेश किया जाएगा। इसके बाद कोर्ट से रिमांड मांगी जाएगी ताकि इन लोगों से पूछताछ की जा सके।