76वें आर्मी डे के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद रहीं। भारतीय सेना के मध्य कमान के सूर्य खेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शौर्य कलाओं का प्रदर्शन वीर सैनिकों ने किया।इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस आयोजन में मार्शल आर्ट के विभिन्न रूपों सुखोई और किरण विमानों द्वारा फ्लाई पास्ट के साथ-साथ कई सैन्य प्रदर्शन हुए।