भारतीय वायु सेना को पहली स्वदेशी अस्त्र मिसाइल मिली ;

भारतीय वायु सेना को पहली स्वदेशी अस्त्र मिसाइल मिली ;

भारतीय वायु सेना को पहली स्वदेशी अस्त्र मिसाइल रविवार को मिल गई। यह हवा से हवा में ही दागी जाने वाली मिसाइल है। इस मिसाइल को वियांड विजुअल रेंज दागा जाता है। यानी जहां से पायलट देख नहीं सकता है, वहां भी यह मिसाइल सटीक हमलाकर तबाही मचा देती है। पिछले साल ही तेजस लड़ाकू विमान से मिसाइल टेस्ट किया गया था।डीआरडीओ की इस अस्त्र मिसाइल को सुखोई-30 एमकेआई, मिग 29 और तेजस लड़ाकू विमान में लगाया जा सकता है। इसे तेजस एमके2, एएमसीए और टेडबीएफ लड़ाकू विमान में भी लगाने की तैयारी है। वायुसेना पहले ही इस मिसाइल पर भरोसा जता चुकी है। यह मिसाइल दागने के बाद दुश्मन के हमले से बचने का समय देती है। इसे सैन्य भाषा में स्टैंड ऑफ रेंज कहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *