22 जनवरी को होने वाली राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या सुखियों में है। देश के करोड़ों रामभक्त भगवान राम के दर्शन को उत्सुक हैं। हर कोई भगवान राम का दर्शन कर निहाल होना चाहते हैं। इस वजह से अयोध्या पहुंचने के लिए कई तरह की सुविधा का ऐलान किया जा रहा है। इसी कड़ी में देश की सबसे बड़ी एयरलाइन्स कम्पनियों में से एक इंडिगो 15 जनवरी से मुंबई से अयोध्या के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू कर रही है। फ्लाइट आज दोपहर 12:30 बजे मुंबई से उड़ान भरेगी और दोपहर 2:45 बजे राम नगरी अयोध्या पहुंचेगी। और यहां से वापसी की फ्लाइट दोपहर 3:15 बजे है जो शाम 5:40 बजे मुंबई पहुंचेगी।इंडिगो के ग्लोबल सेल्स प्रमुख विनय मल्होत्रा ने कहा, ”हमें दिल्ली और अहमदाबाद के अलावा अयोध्या और मुंबई के बीच सीधी कनेक्टिविटी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। इस नए मार्ग क्षेत्र से यात्रा पर्यटन और व्यापार को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ावा मिलेगा, जो आर्थिक विकास में योगदान देंगे और पर्यटकों को पूरे भारत के साथ-साथ विदेशों में 6ई नेटवर्क के माध्यम से अयोध्या तक सीधी पहुंच प्रदान करेंगे।”
