देश में 75वें गणतंत्र दिवस की तैयारियां अपने अंतिम रूप में हैं। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतेजाम किए जा रहे हैं। ऐसे में गणतंत्र दिवस समारोह को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध लगा दिया है, जो 29 जनवरी तक लागू रहेगा। प्रतिबंध की शुरुवात 19 जनवरी से होगी होगा। प्रतिबंध सुबह 10.30 से दोपहर 12.35 यानी की दो घंटे और 5 मिनट तक जारी रहेगा।

हालांकि अन्य फ्लाइट्स का इस पर कोई खास नहीं पड़ेगा। इस बात की जानकारी शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट के आधिकारीक ट्विटर हैंडल से दी गई है। बता दें कि यह बैन 29 जनवरी तक लागू रहेगा। हालांकि इसके अला उन्होंने आगे कहा कि प्रतिबंध का असर फ्लाइट सर्विस में नहीं पड़ेगा।