प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना: प्रधानमंत्री मोदी ने किया नई योजना का एलान;

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना: प्रधानमंत्री मोदी ने किया नई योजना का एलान;

बीते दिन राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद मोदी ने एक्स पर इस योजना के बारे में पोस्ट किया है। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना (Pradhan Mantri Suryoday Yojana) है। इस आर्टिकल में जानते हैं कि इस स्कीम का लाभ किन्हें मिलेगा और इस स्कीम में आवेदन देने के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत है।

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के तहत 1 करोड़ से ज्यादा घरों में रूफटॉप सोलर पैनल लगाये जाएंगे। इन सोलर पैनल की मदद से लोगों को एनर्जी का साधन मिलेगा। दरअसल, ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता लाने के लिए सरकार ने यह स्कीम शुरू की है। इस स्कीम में गरीब और मध्यम वर्ग के लोग शामिल होंगे।

योजना की पात्रता

  • इस योजना का लाभ केवल भारतीय को मिलेगा।
  • इस योजना के लिए आवेदक की वार्षिक आया 1 या 1.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदन करते समय सभी दस्तावेज सही होने चाहिए।
  • आवेदक किसी सरकारी सर्विस से नहीं जुड़ा होना चाहिए।

क्या है जरूरी डॉक्यूमेंट

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • एड्रेस प्रूफ
  • बिजली का बिल
  • इनकम सर्टिफिकेट
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • राशन कार्ड

कैसे करें आवेदन

  • आपको प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना (https://solarrooftop.gov.in/) के अधिकारिक पोर्टल पर जाना है।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर अप्लाई को सेलेक्ट करना है।
  • अब आप अपना राज्य और जिला सेलेक्ट करें और बाकी जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद आप बिजली बिल नंबर भरें।
  • विद्युत खर्च जानकारी भरे और बेसिक इनफार्मेशन भरने के बाद सोलर पैनल डिटेल्स डालें।
  • अब अपने छत का एरिया माप कर भरें।
  • आपको छत के एरिया के अनुसार ही सोलर पैनल को सेलेक्ट करके अप्लाई करना है।
  • इस तरह आप आवेदन दे देंगे। आवेदन पूरा होने के बाद सरकार इस योजना के तहत सोलर पैनल लगाने की सब्सिडी अमाउंट आपके बैंक अकाउंट में डालें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *