हिंडनबर्ग रिपोर्ट का एक साल:बिता एक साल गौतम अडानी के लिए चुनौतियों से भरा रहा;

हिंडनबर्ग रिपोर्ट का एक साल:बिता एक साल गौतम अडानी के लिए चुनौतियों से भरा रहा;

अडानी समूह के खिलाफ अमरीका की हिंडेनबर्ग की विवादास्पद रिपोर्ट के एक वर्ष पूरे होने पर समूह के प्रमुख गौतम अडानी ने कहा है उनकी कंपनियों की ठोस हकीकत झूठ की सुनामी से ध्वस्त होती नजर आ रही थी लेकिन ईश्वर की कृपा और तमाम साथियों के सामूहिक प्रयास से समूह संकट से उबरने में सफल रहा। अडानी ने हिंडेनबर्ग रिपोर्ट से उठे भूचाल के बारे में कहा है कि उस समय मीडिया में कुछ लोगों की सहायता और प्रोत्साहन से हमारे खिलाफ झूठ इतना प्रभावी था कि हमारे पोर्टफोलियो की जमीनी वास्तविकतायें धूल धूसरित होती महसूस हो रही थीं। उन्होंने कहा कि यह किसी भी देश के लिये एक भयावह स्थिति होती, लेकिन “ईश्वर की कृपा और तमाम साथियों की सामूहिक कोशिशों से हम इस संकट से उभरे और मजबूत स्थिति में पहुंच गए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *