जनवरी के आखिरी हफ्ते में भी सर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं, मौसम विभाग ने बताया है कि दो-दो नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते हिमालय से सटे इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, यूपी-बिहार समेत पूरे उत्तर भारत कड़ाके की ठंड के साथ ही कोहरे के डबल अटैक से जूझ रहे है। इस बीच मौसम विभाग की तरफ से जारी बुलेटिन के मुताबिक, देश के कई राज्यों में हल्की बारिश होने की संभावना है।