लोकसभा चुनाव के लिए 23 राज्यों में चुनाव प्रभारी नियुक्त किए;

लोकसभा चुनाव के लिए 23 राज्यों में चुनाव प्रभारी नियुक्त किए;

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है। भाजपा ने शनिवार को 23 राज्यों के चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। मध्यप्रदेश के लिए भाजपा ने डा. महेंद्र सिंह एमएलसी को प्रभारी बनाया है, वहीं सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी बनया है।भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को 23 राज्यों के चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति कर दी। प्रभारी और सह प्रभारी आने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने-अपने प्रभारवाले राज्यों में काम करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले हुए विधानसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को सह प्रभारी बनाया गया था।

इधर, लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारियों की लिस्ट के साथ ही मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सभी को बदाई दी है। चौहान ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राज्यों में नियुक्त प्रदेश चुनाव प्रभारियों एवं सह-चुनाव प्रभारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! निश्चय ही आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में आप सभी अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता तथा ऊर्जा से संगठन को मजबूती प्रदान कर, भाजपा की ऐतिहासिक विजय का मार्ग प्रशस्त करेंगे। भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ पुनः सरकार बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *