मौसम विभाग ने एक बार फिर नए पश्चिमी विक्षोभ का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके कारण प्रदेशभर में एक बार फिर मौसम बिगड़ने वाला है। तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, तो कहीं वृद्धि। यही नहीं कई जिलों में बारिश के आसार भी हैं। सर्दियों का मौसम शुरू होते ही इस बार कई बार एक साथ कई पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश के अलर्ट जारी किया है।