दिल्ली के कालकाजी मंदिर में जागरण के दौरान गिरा स्टेज;

दिल्ली के कालकाजी मंदिर में जागरण के दौरान गिरा स्टेज;

देश की राजधानी दिल्‍ली में एक बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली में कालकाजी मंदिर के महंत परिसर में माता जागरण के दौरान बीती रात लकड़ी और लोहे के फ्रेम से बना मंच गिर गया। इस घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहींं, इस हादसे में 17 लोग घायल हो गए, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। दिल्‍ली पुलिस ने रविवार को इस घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और बाकी सभी घायलों की हालत स्थिर है। कुछ को फ्रैक्चर हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *