नीतीश 9वीं बार CM;

नीतीश 9वीं बार CM;

एक दशक में अपने पांचवें उलटफेर में जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने आज पटना के राजभवन में 9 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इसके साथ उन्होंने देश में सबसे ज्यादा बार सीएम पद की शपथ लेने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं। आज शाम 5 बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने एनडीए गठबंधन के नेता नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। इनके साथ ही सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण की है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे।इनके अलावा जदयू-भाजपा गठबंधन वाली नई सरकार में जदयू नेता विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, भाजपा नेता डॉ. प्रेम कुमार, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन, निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह समेत 8 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *