हाड़ कंपा देने वाली ठंड भी नही रोक पा रही है राम भक्तों की भीड़ ;

हाड़ कंपा देने वाली ठंड भी नही रोक पा रही है राम भक्तों की भीड़ ;

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी के बाद भीषण ठंड में भी अयोध्या में राम भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है, आलम यह है की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के केवल छह दिनों के अंदर 18.75 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए हैं और भव्य राम मंदिर में पूजा-अर्चना की है।वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में व्यवस्थाओं को सावधानीपूर्वक व्यवस्थित करने के लिए एक समिति की स्थापना की गई है।इस समिति का यह काम है कि ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भक्तों को रामलला के अच्छी तरह से दर्शन मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *