हेमंत सोरेन को कोर्ट में किया गया पेश;

हेमंत सोरेन को कोर्ट में किया गया पेश;

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आज जमीन से जुड़े मामले में रांची स्थित एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश किया गया था। अदालत ने उन्हें एक दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। उन्हें रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा ले जाया जा रहा है। बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को करीब आठ घंटे की लंबी पूछताछ के बाद देर रात गिरफ्तार कर लिया गया था।इसके बाद उन्हें ईडी दफ्तर ले जाया गया था, जहां उन्होंने पूरी रात गुजारी है। बता दें कि आज दोपहर लगभग 3 बजे रांची की एमपी/एमएलए विशेष अदालत में पेश किया गया है। अदालत में ले जाते वक्त हेमंत सोरेन ने मुस्कुराते हुए परिसर में मौजूद लोगों को हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *