Paytm की कई सेवाओं पर RBI ने लगाई रोक;

Paytm की कई सेवाओं पर RBI ने लगाई रोक;

भारतीय रिजर्व बैंक ने देश की दिग्गज फिनटेक कंपनी Paytm पर बड़ा एक्शन लिया है। आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट बैंक पर नए डिपाजिट को स्वीकार करने समेत कई सुविधाओं पर रोक लगा दी है। जिसके बाद से कंपनी के शेयर काफी तेज से नीचे गिरे हैं। अब इस मामले में फिनटेक कंपनी का बयान सामने आया है। पेटीएम ने कुछ अफवाहों या संदेहों को दूर करने के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर स्पष्टीकरण दिया है। दरअसल,भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा है कि पेटीएम लगातार कई नियमों का उल्लघंन और अंदेखी करता आ रहा था। इस बात की पुष्टि ऑडिट रिपोर्ट में हुई है। इसके साथ ही पेटीएम के वित्तीय नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जांच की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *