पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तर भारत से लेकर पश्चिमी भारत का मौसम बदल दिया है। इसका असर पूर्वी भारत पर भी देखा जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि 3 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने जा रहा है। असम सहित आसपास के क्षेत्र में एक चक्रवात भी बन रहा है। ऐसे में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अगले पांच दिनों में दो से चार डिग्री तक तापमान में गिरावट आने की संभावना है।मौसम विभाग ने बताया है कि जम्मू, कश्मीर, लददाख, गिलगित, बालिटस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तीन पांच फरवरी तक झमाझम बारिश होगी और बर्फ पड़ेगी। चार जनवरी को जम्मू, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों पर काफी ज्यादा बर्फबारी और बारिश होगी। पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान में तीन और चार जनवरी को बारिश होगी। वहीं उत्तर प्रदेश में चार और पांच फरवरी को बारिश देखने को मिलेगी।
