भेज्जी क्षेत्रान्तर्गत जंगल में 15-20 नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पुलिस को मिली थी। इस इनपुट के आधार पर डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और सीआरपीएफ 219 की संयुक्त टीम विशेष नक्सल अभियान पर निकली थी। सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच नागाराम-पांताभेजी के बीच जंगल में मुठभेड़ हुआ।घात लगाए नक्सलियों ने फोर्स को निशाना बनाकर गोलीबारी करनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से घबरा कर नक्सली भाग खडे हुए। इलाके की सर्चिंग के दौरान जवानों को एक शव मिला। शव के पास ही एक 12 बोर राइफल एवं एक पिस्टल बरामद किया गया। मारे गए नक्सली की शव की शिनाख्तगी नहीं हो पाई है।