सड़क पर गिरा दिल्ली गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का हिस्सा;

सड़क पर गिरा दिल्ली गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का हिस्सा;

दिल्ली मेट्रो के गोकुलपुरी स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हो गया है। पिंक लाइन मेट्रो के स्टेशन गोकुलपुरी में प्लेटफॉर्म की साइड वॉल का एक हिस्सा भरभराकर रोड के ऊपर गिर पड़ा। सुबह का वक्त होने की वजह से मेट्रो स्टेशन के नीचे जाने वाली रोड पर लोगों की आवाजाही चल रही थी। इस वजह से घटना में कई लोग घायल हो गए। इस घटना में कुछ बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। रेस्क्यू टीम और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य कर रही हैं। स्लैब का एक हिस्सा अभी भी वहां लटका हुआ है। इसी के चलते गोकुलपुरी डीएफएस की एक यूनिट को स्टैंडबाई पर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *