भारत-म्यांमार के बीच उन्मुक्त आवाजाही को तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को इसका आदेश जारी कर दिया। अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात को लिखा है कि-देश की आंतरिक सुरक्षा को बेहतर बनाने और पूर्वोत्तर राज्यों बदल रहे जनसांख्यिकी सरंचना में बदलाव को रोकने के लिए भारत-म्यांमार के बीच मुक्त आवाजाही को रोका जा रहा है।दोनों देशों के बीच 1600 किलोमीटर की लंबी सीमा है। गृहमंत्री अमित शाह ने 20 जनवरी को बाड़ लगाने का भी एलान किया है। मुक्त सीमा के कारण पूर्वोत्तर राज्यों में अवैध गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है। तस्कारी हो रही है और उग्रवाद फैलाया जा रहा है। पिछले दिनों मणिपुर में हुई हिंसा में यह इलाका और भी चर्चा में आ गया है।