जानिए मौसम का हाल ;

जानिए मौसम का हाल ;

मध्य प्रदेश में 12 फरवरी से मौसम बिगड़ने वाला है, जिसका असर पूर्वी मध्य प्रदेश में 12 और 13 फरवरी को देखने को मिलेगा।मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश के बड़े इलाके में 14 फरवरी तक मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर ओले पड़ने की भी चेतावनी दी गई है। बता दें कि मध्य प्रदेश में 12 फरवरी से मौसम बिगड़ने वाला है, जिसका असर पूर्वी मध्य प्रदेश में 12 और 13 फरवरी को देखने को मिलेगा। इस दौरान प्रदेश में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। यही नहीं मध्य भारत से एक ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इसके प्रभाव से मध्य भारत और पूर्व भारत पर बारिश का नया दौर रहने की संभावना है। इसका असर मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से पर 12 से 14 फरवरी के बीच देखा जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी तट के साथ पूर्वी हवाओं की ट्रफ के प्रभाव से 10 से 13 फरवरी के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश देखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *