बीएसएफ ने एक बार फिर ने गुरदासपुर सीमा पर एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। बीएसएफ के प्रवक्ता ने शनिवार को कहा कि शुक्रवार की रात के समय, ड्यूटी पर तैनात सतर्क बीएसएफ जवानों ने गुरदासपुर जिले के गांव रॉसी के पास सीमा पर एक संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि को रोका। सैनिकों ने त्वरित प्रतिक्रिया दिखाते हुए उस पर गोलीबारी की और उसे सफलतापूर्वक मार गिराया। यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी कई बार पाकिस्तान ऐसी हरकते कर चुका है।