महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और मराठवाडा क्षेत्र के दिग्गज नेता अशोक चव्हाण बीजेपी में शामिल हो गये है। उन्होंने सोमवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले की उपस्थित में उन्होंने बीजेपी का दामन थामा।
पिछले तीन दशकों से कांग्रेस पार्टी के मजबूती के लिए काम करने वाले और बचपन से ही कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित रहने वाले 65 वर्षीय चव्हाण आखिरकार बीजेपी में शामिल हो गए। उनके समर्थक पूर्व विधायक अमर राजूरकर भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इस दौरान मुंबई में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बड़ी संख्या में चव्हाण के समर्थक मौजूद थे।