भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूएई पहुंच गए हैं। पीएम मोदी का यह यूएई दौरा दो दिन का होगा। पीएम मोदी का विमान कुछ समय पहले ही अबू धाबी के एयरपोर्ट ओर लैंड हुआ है और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ाएद अल नाहयान पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। पीएम मोदी के यूएई पहुंचने पर वहाँ के राष्ट्रपति ने गले लगाकर पीएम मोदी का जोरों-शोरों से स्वागत किया।