छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला सुकमा में नक्सलियों ने खूनी वारदात को अंजाम दिया है। हथियारों से लैस नक्सलियों ने आज एक युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। नक्सलियों ने युवक की हत्या के बाद गोरखा ग्राम के पास उसके शव को फेंक दिया। नक्सलियों ने शव के साथ में एक पर्चा भी छोड़ा। बताया जा रहा है कि पुलिस मुखबिरी के आरोप में युवक की हत्या की गई है।यह मामला सुकमा जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पालागुड़ा निवासी मृतक की कुड़ीयामी जोगा दोनापाल नगर पंचायत में कार्यरत है। वह बिजली सुधार का कार्य करता है। इस बीच अचानक से नक्सलियों ने कुड़ीयामी को अगवा कर लिया। वहीं आज उसकी लाश सड़क किनारे मिली।