पर्यटन मंत्री श्री लोधी ने विभागीय समीक्षा बैठक ली

पर्यटन मंत्री श्री लोधी ने विभागीय समीक्षा बैठक ली

पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मंत्री श्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी ने मंत्रालय में विभागीय समीक्षा बैठक ली। मंत्री श्री लोधी ने राम वन गमन पथ, विभिन्न लोक जैसे रामराजा लोक, देवी लोक के विकास कार्यों की जानकारी ली।

मंत्री श्री लोधी को 20 से 26 फरवरी तक आयोजित खजुराहो महोत्सव तथा विक्रमोत्सव की तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने संस्कृति विभाग की योजनाओं की समीक्षा की एवं विभागीय बजट एवं रिक्त पदों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों की पूर्ति के लिये त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत किये जाने एवं विभागान्तर्गत नवाचारों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

मंत्री श्री लोधी ने कहा कि प्रदेश की बहुआयामी कला, संस्कृति एवं इतिहास पर आधारित ऑडियो बुक एवं ई-बुक तैयार कर नागरिकों को उपलब्ध कराया जाये। जिससे वे प्रदेश की विशाल सांस्कृतिक परम्पराओं को जान सकें। बैठक में प्रमुख सचिव श्री शिवशेखर शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *