जानिए देश में मौसम का हाल ;

जानिए देश में मौसम का हाल ;

हिमाचल प्रदेश में जनजातीय जिले रोहतांग और कोकसर में हिमपात शुरू हो गया है। कुल्लू व लाहौल-स्पीति जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा, कोकसर, सिस्सू सहित लाहौल की अन्य ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। प्रदेश के निचले क्षेत्रों कुल्लू और मनाली में बादल छाए हुए हैं। हिमपात शुरू होने के बाद तापमान में गिरावट हुई है। जबकि पिछले एक सप्ताह से कुल्लू में काफी अधिक गर्मी महसूस की जा रही थी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से बताया गया कि सोमवार के लिए हिमाचल में भारी से बहुत भारी बारिश और हिमपात का ‘रेड अलर्ट’ जारी हुआ है।सोमवार के लिए प्रदेश में रेड अलर्ट तो 20 और 21 फरवरी के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। घाटी के किसान व बागवान बारिश व हिमपात के इंतजार में हैं। बारिश व बर्फबारी होने से घाटी के किसानों व बागवानों को फायदा मिलेगा। अगले दो दिन के दौरान लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और आसपास के जिलों के कुछ हिस्सों में गरज, बिजली और ओलों के साथ भारी बारिश और हिमपात के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *