‘फिर एक बार मोदी सरकार’:BJP का थीम सॉन्ग रिलीज;

‘फिर एक बार मोदी सरकार’:BJP का थीम सॉन्ग रिलीज;

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी तैयारी में जुट गई है। इन चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपने 10 सालों के कामकाज को लेकर थीम सॉन्ग रिलीज किया है। बीजेपी के इस गाने का टाइटल है ‘फिर एक बार मोदी सरकार’। भाजपा ने थीम सॉन्ग जारी करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”बढ़ना हर उम्मीद के पार, नई भारत की यही पुकार, फिर एक बार मोदी सरकार…”।6 मिनट के इस गाने में उत्तर से लेकर दक्षिण के साथ-साथ लगभग हर राज्य की भाषा का इस्तेमाल हुआ है। गाने की शुरुआत में पीएम मोदी जनता के बीच जाते हुए दिख रहे हैं और वह उनका अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। इसके अलावा थीम सॉन्ग में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज, पीएम उज्ज्वला योजना, वृद्धावस्था पेंशन, पीएम किसान योजना, रोहतांग टनल को दर्शाया गया है। इसके साथ ही सॉन्ग में नारी शक्ति का भी जिक्र किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *