पीएम मोदी ने किया श्री कल्कि धाम का शिलान्यास;

पीएम मोदी ने किया श्री कल्कि धाम का शिलान्यास;

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह कल्कि धाम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने संभल पहुंचे। यहां हेलीपैड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचे और पूजा में शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पीएम मोदी ने कल्कि धाम मंदिर का भूमि पूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम भी मौजूद रहे।आचार्य प्रमोद कृष्णम ने स्वागत भाषण में कहा कि मैं श्री कल्कि धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करता हूं। 18 साल पहले देखे गए ‘सनातन धर्म’ के सपने को पूरा करने के लिए देश के कोने- कोने से हजारों संत यहां एकत्र हुए हैं। हमारे धर्मग्रंथों में लिखा है, जब जब अधर्म और पाप अपने चरम पर पहुंचा, तब तब अधर्मियों का नाश करने और धर्म की पुर्नस्थापना करने के लिए भगवान ने अवतार लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *