प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अरब सागर पर बना सबसे लंबे केबल पुल का लोकार्पण किया। इस पुल को सुदर्शन सेतु नाम दिया गया है। यह केबल पुल बेत द्वारका और ओखा को आपस में जोड़ देगा। पीएम मोदी ने जामनगर पहुंचने से पहले अपने एक्स अकाउंट पर सुदर्शन सेतु का चित्र शेयर किया। इसकी पुल को तैयार करने में 978 करोड़ रुपए की लागत आई है। यह कच्छ की खाड़ी और ओखा में बेट द्वारका द्वीप को जोड़ने वाला सबसे लंबा पुल है। इस पुल की कुल लंबाई 2,320 मीटर है।द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन के लिए जल परिवहन पर तीर्थयात्रियों की लंबे समय से चली आ रही थी। इसके बाद मोदी सरकार ने 2017 में पुल बनाने की पहल की। अब यह पुल तैयार हो गया है। इससे यात्रा का समय कम होगा। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और आराम भी बढ़ जाएगा।