दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाले के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल को इस मामले में पूछताछ के लिए एक बार फिर बुलाया। आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल को 4 मार्च को जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। यह आठवीं बार है जब केजरीवाल को उत्पाद शुल्क नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने तलब किया है। आप प्रमुख पिछले सात सम्मनों में शामिल नहीं हुए थे।प्रवर्तन निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल को 4 मार्च को उसके सामने पेश होने के लिए कहा है। सोमवार को केजरीवाल सातवें समन में शामिल नहीं हुए। उन्होंने कहा कि वह प्रवर्तन निदेशालय के सामने तभी पेश होंगे जब अदालत उन्हें ऐसा करने का आदेश देगी।