भारत एक बार फिर इतिहास रचने के लिए तैयार है। मिशन मून (चंद्रयान) और सूरज (आदित्य एल-1) के बाद अब तैयारी भारत के पहले मानव मिशन की है। भारतीय अंतरीक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के गगनयान मिशन के तहत 4 भारतीय अंतरिक्ष में जाएंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरिक्ष यात्रियों के नाम की घोषणा की। बता दें कि साल 2018 में पीएम मोदी ने गगनयान मिशन की घोषणा की थी।प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, आज पीएम मोदी केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र का दौरा किया। पीएम मोदी यहां तकरीबन 1800 करोड़ रूपए के 3 महत्वपूर्ण अंतरिक्ष परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी इन चारों यात्रियों के नाम की घोषणा भी की। इनमें ग्रुप कैप्टन प्रशांत बी. नायर केरल से ताल्लुक रखते हैं।