आम आदमी के विधायक प्रकाश जारवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आत्महत्या के मामले में दोषी करार दिया

आम आदमी के विधायक प्रकाश जारवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आत्महत्या के मामले में दोषी करार दिया

लोकसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को एक और झटका लगा है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को एक डॉक्टर की आत्महत्या के मामले में दोषी करार दिया है। उन्हें आईपीसी की धारा 306 और 120बी के तहत दोषी ठहराया है।दरअसल, आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल पर डॉक्टर राजेंद्र भाटी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगे थे। इस मामले में प्रकाश जारवाल दोषी पाए गए। साल 2021 में कोर्ट के एक अन्य बेंच ने आप विधायक के खिलाफ आरोप तय़ किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *