शाहजहां शेख को बंगाल पुलिस ने किया गिरफ्तार

शाहजहां शेख को बंगाल पुलिस ने किया गिरफ्तार

संदेशखाली केस का मुख्य आरोपी शाहजहां शेख अंततः गिरफ्तार कर लिया गया है। शाहजहां शेख लगभग पिछले 2 महीनों से फरार चल रहा था। गुरुवार सुबह मिनाखा इलाके से पश्चिम बंगाल पुलिस ने शेख को गिरफ्तार किया है। संदेशखाली में हिंदू महिलाओं को चिन्हित कर यौन उत्पीड़न करने का आरोपी पिछले कई दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा था लेकिन भारी दबाब के कारण आज उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मिनाखा के एस.डी.पी.ओ, अमीनुल इस्लाम खान ने बताया कि शाहजहां शेख को आज दोपहर 2 बजे बशीरहाट कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विपक्षी नेता और स्थानीय लोगों द्वारा पिछले कई दिनों से जारी प्रदर्शन का असर अब दिखने लगा है। एक ओर ममता बनर्जी ने जहां इस मामले में चुप्पी साध रही है तो दूसरी ओर संदेशखाली को लेकर इतना बवाल मचा कि अब प्रशासन पूरी तरह से नींद से जाग चुका है और जिन गरीबों की जमीन को शेख और उसके पोषित गुंडों ने हथिया लिया था उन्हें न्याय मिलना शुरू हो गया है। लगातार की जा रही मांग के बाद अब एक्शन हो रहा है और जमीन के असली मालिक को जमीन दो दिन पहले लौटाई गई है। खबर मिलने तक तक संदेशखाली में 61 गरीब लोगों को जमीन लौटा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *