शाहजहां शेख की गिरफ्तारी के बाद आज संदेशखाली जाएंगे सुवेंदु अधिकारी

शाहजहां शेख की गिरफ्तारी के बाद आज संदेशखाली जाएंगे सुवेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हिंदू महिलाओं को टारगेट करके उनके साथ यौन उत्पीड़न करने वाले तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख को गुरुवार सुबह पश्चिम बंगाल के मिनाख इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। मिनाखा से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस आज ही आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। बता दें कि टीएमसी नेता पर कई तरह के गंभीर आरोप है। वहीं, शाहजहां की गिरफ्तारी के बाद बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुवेंदु अधिकारी गुरुवार को एक बार फिर से संदेशखाली के दौरे पर जाएंगे। बता दें कि उन्हें संदेशखाली जाने की इजजात कलकत्ता हाईकोर्ट ने दी है।कलकत्ता हाईकोर्ट ने विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी को कुछ पूर्व शर्तों के साथ फिर से संदेशखाली जाने की अनुमति दे दी है। न्‍यायमूर्ति कौशिक चंदा ने आदेश दिया है कि सुवेंदु जेलियाखाली ग्राम पंचायत के हलधर पारा जा सकते हैं। सुवेंदु के साथ एक और भाजपा विधायक शंकर घोष भी जा सकते हैं। न्‍यायमूर्ति कौशिक चंदा ने बताया कि अधिकारी को स्थानीय थाने में बॉन्‍ड भरना होगा कि उनके संदेशखाली जाने पर कोई अशांति नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *