रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। बम रखने वाली शख्स की पहचान हो गई है। उसकी उम्र 28 से 30 साल की है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री उप मुख्यमंत्री डीके शिव कुमार ने बताया है सीसीटीवी में उसकी सारी गतिविधि दर्ज है। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला है और पाया है कि वह टोपी पहनकर झोला लेकर आया। फिर उसने रवा इडली का आर्डर दिया। चंद मिनट बाद ही वह झोला रखकर चला गया। इस शख्स की टोपी पर 10 नंबर लिखा हुआ है।इसके बाद रामेश्वरम कैफे में जबरदस्त विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में एक महिला ग्राहक सहित कैफे के दस कर्मचारी घायल हैं। एक महिला 40 फीसदी जल गई है। उसकी सर्जरी की जा रही है। वहीं तीन लोगों के कान में चोट आई है। धमाके के आवाज के कारण नुकसान हुआ है। फिलहाल किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ है। सभी की हालत स्थिर है।