PM मोदी के दौरे से पहले कश्मीर पहुंची SPG

PM मोदी के दौरे से पहले कश्मीर पहुंची SPG

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सात मार्च को कश्मीर दौरे को देखते हुए सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पांच अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पीएम मोदी की घाटी की यह पहली यात्रा होगी। पिछली बार उन्होंने फरवरी 2019 में घाटी का दौरा किया था। पीएम मोदी सात मार्च को घाटी में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास करने वाले हैं। वह श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में आयोजित लगभग दो घंटे के कार्यक्रम के दौरान कुछ राष्ट्रीय योजनाओं के स्थानीय लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे और एक सार्वजनिक सभा को भी संबोधित करेंगे।श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद, पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से सेना की 15वीं कोर के बादामी बाग छावनी मुख्यालय के लिए उड़ान भरेंगे। वह कोर मुख्यालय के अंदर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री बादामी बाग छावनी से घाटी में अपने मुख्य कार्यक्रम स्थल बख्शी स्टेडियम तक जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *