सोने चाँदी की क़ीमतों में अच्छा उछाल ;

सोने चाँदी की क़ीमतों में अच्छा उछाल ;

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने की कीमतें ₹800 बढ़कर ₹65,000 प्रति 10 ग्राम की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं। पिछले बंद में सोने की कीमत 64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई और कोलकाता समेत प्रमुख शहरों में 10 ग्राम 24K सोने की कीमत ₹64,850 थी। चेन्नई में 24K सोने की कीमत 65,620 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। सोने की तरह, चांदी की कीमतें भी 900 बढ़कर 74,900 प्रति किलोग्राम हो गईं, जो पिछले बंद में ₹74,000 प्रति किलोग्राम थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार, विदेशी बाजारों से तेजी का संकेत लेते हुए दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 800 रुपये की तेजी के साथ 65,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं। बाजार में, हाजिर सोना मंगलवार को ₹65,000 की नई सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंच गया।

शहर 22 कैरेट 24 कैरेट


दिल्ली 59,600 65,000
मुंबई 59,450 64,850
कोलकाता 59,450 64,850
चेन्नई 60,150 65,620
बेंगलुरु 59,450 64,850

(सोने का भाव रु./10 जीएमएस है)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *