अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुपर मंगलवार को एक बड़ी जीत दर्ज करते हुए अपनी कड़ी प्रतिद्वंदी निक्की को हरा दिया

अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुपर मंगलवार को एक बड़ी जीत दर्ज करते हुए अपनी कड़ी प्रतिद्वंदी निक्की को हरा दिया

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में अब अंतिम चरण में प्रवेश करने वाला है। लेकिन इससे पहले इस चुनाव के उम्मीदवारों के लिए बड़ी परीक्षा के रिजल्ट भी आ गए हैं। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  ने सुपर मंगलवार का प्राइमरी इलेक्शन जीत कर राष्ट्रपति पद की दावेदारी को अपने नाम कर लिया है। उन्होंने अपनी सबसे मजबूत प्रतिद्वंदी निक्की हेली को हरा दिया है। यानी अब रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप की राष्ट्रपति पद की दावेदारी तय हो गई है।बता दें कि अमेरिका सुपर मंगलवार को 16 प्रांतों में चुनाव प्राइमरी चुनाव हो रहे हैं। जिसमें डोनाल्ड ट्रंप और वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जीत के साथ शुरुआत कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक जो बाइडेन अभी डोनाल्ड ट्रंप से कुछ अंक आगे हैं। वहीं डोनाल्ड ट्रंप को रिपब्लिकन पार्टी के लिए 65 प्वाइंट्स मिले हैं। समाचार एजेंसी एसोसिएट प्रेस के मुताबिक अब ऑल ओवर डोनाल्ड ट्रंप के साथ 551 डेलिगेट्स हैं, वहीं निक्की हेली के साथ सिर्फ 52 डेलिगेट्स हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *