किसानों ने फिर किया दिल्ली कूच का ऐलान

किसानों ने फिर किया दिल्ली कूच का ऐलान

किसानों का दिल्ली चलो आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है। पंजाब के विभिन्न किसान संगठनों ने राष्ट्रीय राजधानी कूच करने का आह्वान किया है। ऐसे में दिल्ली पुलिस से सभी सर्वाजनिक स्थानों पर धारा 144 लगा दी है और भारी फोर्स की तैनाती की है। हर शख्स की तलाशी ली जा रही है। बता दें कि भारी संख्या में किसानों के दिल्ली पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।किसान आंदोलन की अगुवाई करने वाले दो प्रमुख संगठन किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने देश भर के किसानों से बुधवार को राजधानी दिल्ली कूच करने का आह्वान किया है। किसानों ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP पर कानूनी गारंटी, किसानों और खेत मजदूरों के लिए पेंशन, कृषि ऋण माफी समेत अपनी कई मांगों को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बना रही है। इसके अलावा किसानों 10 मार्च को चार घंटे की देशव्यापी रेल रोको का भी आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *