इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 15 लाख लोगों को मिलेगी नई नौकरियां

इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 15 लाख लोगों को मिलेगी नई नौकरियां

सरकार की मेक इन इंडिया मुहिम का असर दिखने लगा है। पिछले साल भारत से लगभग 11 अरब डॉलर यानी करीब 91,000 करोड़ रुपए के मोबाइल का निर्यात हुआ। केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दावा किया कि भारत से मोबाइल फोन का निर्यात आने वाले समय में पांच गुना से अधिक बढ़कर 50-60 अरब डॉलर यानी करीब 05 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े तक पहुंच जाएगा। साथ ही इस सेक्टर में कर्मचारियों की संख्या भी बढ़कर 25 लाख तक पहुंच जाएगी। फिलहाल इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 10 लाख लोग काम करते हैं। यानी इस क्षेत्र में 15 लाख नई नौकरियां पैदी होंगी।अश्विनी वैष्णव नेने कहा कि 10 साल पहले भारत 98 फीसदी मोबाइल फोन का आयात करता था, लेकिन आज लगभग 99 फीसदी फोन भारत में ही बनते हैं। उन्होंने कहा कि भारत 2027 तक दुनियी की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। इस समय देश जब पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है तो हमने रेलवे, राजमार्ग, हवाई अड्डे के क्षेत्रों में विशाल बुनियादी ढांचा तैयार किया है। पिछले साल 5,200 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन बनाई गई जो स्विट्जरलैंड के समूचे रेल नेटवर्क के बराबर है। चालू वित्त वर्ष में हम 5,500 किलोमीटर की रेल लाइन जोड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *