पिछले कुछ साल में क्रिप्टोकरेंसी का दुनियाभर में क्रेज़ बढ़ा है। लोग अब क्रिप्टोकरेंसी का ज़्यादा इस्तेमाल भी करते हैं और इसमें ट्रेडिंग भी करते हैं। और बात अगर सबसे जाने-पहचानी क्रिप्टोकरेंसी की हो, तो बिटकॉइन का नाम सबसे ऊपर आता है। एलन मस्क ने एक समय जमकर बिटकॉइन का प्रचार किया था और एलन के प्रचार का बिटकॉइन को फायदा भी मिला था। इससे कई लोगों को भी ज़बरदस्त फायदा मिला। हालांकि एक समय ऐसा भी आया जब बिटकॉइन की रफ्तार थम गई थी। पर अब एक बार फिर बिटकॉइन की कीमत में तेज़ी आनी शुरू हुई है और इसमें उछाल का सिलसिला भी जारी है।