संदेशखाली मामले में शाहजहां की बढ़ी सीबीआई रिमांड;

संदेशखाली मामले में शाहजहां की बढ़ी सीबीआई रिमांड;

संदेशखाली में ईडी और सीआईपीएफ की टीम पर हुए हमले का मास्टरमाइंड और पूर्व टीएमसी नेता शेख शाहजहां को कोर्ट ने चार दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। बशीरहाट सब-डिवीजन कोर्ट ने रविवार को सुनवाई करते हुए सीबीआई रिमांड में भेजा है। बता दें कि शनिवार को शेख शाहजहां को सीबीआई ने बसीरत कोर्ट में पेश किया था। वहीं, सीबीआई जांच को चुनौती देने वीली पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कल यानी सोमवार को सुनवाई करेगी। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच मामले की सुनवाई करेगी।कोलकाता हाईकोर्ट ने सीआईडी को अवमानना नोटिस जारी करते हुए बुधवार को आदेश दिया था कि ईडी अधिकारियों पर हमले से जुड़े मामला को मुख्य आरोपी शाहजहां की हिरासत के साथ सीबीआई को ट्रांसफर किया जाए। इसके अलावा, कोर्ट ने बंगाल पुलिस की आलोचना भी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *