भारतीय निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024  के लिए मतदान और मतगणना की तारीख घोषित की ;

भारतीय निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान और मतगणना की तारीख घोषित की ;

Lok sabha elections 2024: भारतीय निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान और मतगणना की तारीख घोषित कर दी है। इसके साथ चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है। निर्वाचन आयोग इस बार चुनाव 7 चरण में करा रहा है। इससे पहले आयोग ने पूरे देश में चुनाव की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले चुका है।लोकसभा चुनाव का ऐलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 18 वीं लोकसभा के चुनाव में कुल 96.88 करोड़ मतदाता अपनी सरकार चुनेंगे। इनमें पुरुष मतदाता की संख्या 49.7 करोड़, महिला मतदाता की संख्या 47.1 करोड़, पहली बार मतदान करने वाले मतदाता की संख्या 1,84,81,610 है।80 वर्ष से अधिक मतदाता की संख्या 1,85,92,918 और 100 साल से अधिक उम्र वाले मतदाता की संख्या 2,38,791 हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *