प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में स्टार्टअप महाकुंभ में भाग लेने वाले हैं। सरकार की ओर से स्टार्टअप को मजबूत करने और इस क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए आयोजित ये तीन दिवसीय कार्यक्रम है। इसका आयोजन 18 मार्च को शुरू हुआ था और आज बुधवार को समाप्त होगा। बूटस्ट्रैप इनक्यूबेशन एंड एडवाइजरी फाउंडेशन और इंडियन वेंचर एंड अल्टरनेट कैपिटल एसोसिएशन सहित प्रमुख उद्योग संघों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित स्टार्टअप महाकुंभ को उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग से समर्थन मिला है।