लोकसभा चुनाव के 1 चरण की 102 सीटों के लिए आज से नामांकन शुरू

लोकसभा चुनाव के 1 चरण की 102 सीटों के लिए आज से नामांकन शुरू

निर्वाचन आयोग ने बुधवार यानी 20 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आज से उम्मीदवार चुनाव के लिए अपना नामांकन भर सकते हैं। चुनाव आयोग ने बीते हफ्ते आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। इस बार का इलेक्शन सात चरण में कराया जाएगा। वहीं, पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी, जबकि परिणाम 4 जून को आएंगे।इलेक्शन कमीशन की ओर से जारी अधिसूचना में नामांकन की अंतिम तारीख 27 मार्च है। हालांकि त्योहार के कारण बिहार में पहले चरण में होने वाले लोकसभा सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 28 मार्च है। बता दें कि बिहार कुल 40 लोकसभा सीटों में से चार सीटों पर पहले चरण में वोटिंग होगी। नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को की जाएगी। वहीं, बिहार में 30 मार्च को की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *