केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP का विरोध प्रदर्शन

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP का विरोध प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी ने अपने बड़े नेताओं को आज यानी शुक्रवार सुबह पार्टी मुख्यालय पहुंचने के निर्देश दिए हैं। यह फैसला गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद लिया गया। सीएम की गिरफ्तारी के तुरंत बाद आम आदमी पार्टी ने अपने सभी वरिष्ठ नेताओं की आपात बैठक बुलाई थी। इस बीच कांग्रेस नेता भी अपना समर्थन जताने के लिए केजरीवाल के आवास पर पहुंचे थे। वहीं, आज सुबह आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंचकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे, जिसको देखते हुए भाजपा मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वही, दिल्ली मेट्रो ने एक बयान जारी कर बताया कि आज सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक ITO मेट्रो स्टेशन बंद रहेगा।आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक व दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनाव से जोड़ते हुए कहा कि उनके व कांग्रेस के बीच हुए गठबंधन के कारण यह गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इस गिरफ्तारी के विरोध में देशभर में भाजपा कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *