कांग्रेस ने जारी की 57 उम्मीदवारों की तीसरी सूची

कांग्रेस ने जारी की 57 उम्मीदवारों की तीसरी सूची

 कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भी तीसरी सूची जारी कर दी है। आज पार्टी ने 57 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। कांग्रेस ने तीसरी सूची में गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पुडुचेरी, राजस्थान, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन को उनकी मौजूदा सीट बहरामपुर से टिकट दिया गया है। यहां उनका मुकाबला पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीएमसी उम्मीदवार युसूफ पठान से होगा। इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने पहली लिस्ट में 39 और दूसरी लिस्ट में 43 नामों का ऐलान किया था। बता दें कि कुछ देर पहले आज ही भाजपा ने तीसरी सूची में 9 नामों की घोषणा की थी। इस सूची में तमिलनाडु राज्य की लोकसभा सीटों के लिए नामों की घोषणा की गई है।

इसके साथ ही कांग्रेस ने अब तक कुल 138 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। तीसरी लिस्ट में, कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश में दो, गुजरात में 11, कर्नाटक में 17, महाराष्ट्र में सात, राजस्थान में पांच, तेलंगाना में पांच, पश्चिम बंगाल में आठ और पुडुचेरी में एक सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *