आयकर विभाग को रियल एस्टेट और फाइनेंस ब्रोकर के ठिकानों से 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की हुंडी के पेपर्स जब्त किए

आयकर विभाग को रियल एस्टेट और फाइनेंस ब्रोकर के ठिकानों से 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की हुंडी के पेपर्स जब्त किए

आयकर विभाग को रियल एस्टेट और फाइनेंस ब्रोकर के ठिकानों से 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की हुंडी के पेपर्स जब्त किए गए है। इसके जरिए ही फाइनेंस ब्रोकर लोगों को ब्याज पर रकम उधार देते थे। इसमें 60 से ज्यादा लोगों के नाम मिले है। वहीं कारोबारियों, उनके परिजन एवं रिश्तेदारों द्वारा खरीदे गए करोड़ों रुपए के प्रापर्टी के दस्तावेज मिले है। इन सभी को जांच के दायरे में लिया गया है।

इनके संबंध में कारोबारियों से पूछताछ कर उनका बयान लिया गया है। साथ ही जांच के लिए लैपटाॅप, कम्प्यूटर और मोबाइल का बैकअप लिया गया है। वहीं शनिवार को तलाशी का काम पूरा करने के बाद अब टीम लौटने लगी है। बता दें कि 21 मार्च को आयकर विभाग छत्तीसगढ़ – मध्यप्रदेश की संयुक्त टीम द्वारा रायपुर और राजनांदगांव में 7 ठिकानों में छापामारा था। इस दौरान 3.20 करोड़ की ब्लैकमनी और करोड़ों रुपए के लेनदेन के दस्तावेज बरामद किए गए है।ब्याज में रकम उधार देने का काम पिछले काफी समय चल रहा था। इस काम के लिए की चेन बनाई गई थी। वह रकम उधार लेने वाले छोटे खुदरा कारोबारियों से प्रतिमाह ब्याज में नकदी की वसूली करते थे। उनके जरिए एकत्रित रकम की रोलिंग होती थी। फाइनेंस का काम करने वाले रायपुर और राजनांदगांव के तीनों कारोाबरियों के ठिकानों से बड़ी संख्या में हुंडी के पेपर्स मिले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *