अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भारत के साथ विश्वभर में फैले हिंदू समुदाय में हर्ष है। इसी कड़ी में अमरीका के शिकागो से 25 मार्च से राम मंदिर रथयात्रा शुरू होने जा रही है। यह 48 राज्यों के 851 मंदिरों में जाएगी। यह यात्रा 8,000 मील से अधिक दूरी तय करेगी। रथयात्रा का आयोजन विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमरीका (वीएचपीए) द्वारा किया जा रहा है। वीएचपीए के महासचिव अमिताभ मित्तल ने बताया कि रथ को टोयोटा सिएना वैन के ऊपर बनाया गया है। इसमें भगवान राम, देवी सीता, लक्ष्मण और हनुमान की मूर्तियां होंगीरथयात्रा के साथ अयोध्या के राम मंदिर का विशेष प्रसाद और प्राण प्रतिष्ठा पूजित अक्षत कलश भी होगा। अमरीका के अलावा कनाडा में भी रथयात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा 150 मंदिरों में जाएगी। हिंदू मंदिर सशक्तीकरण परिषद (एचएमईसी) की तेजल शाह ने कहा कि इस रथयात्रा का उद्देश्य लोगों को हिंदू धर्म के प्रति जागरूक करना, शिक्षित करना और सशक्त करना है।